तस्वीरें: जब घर में घुसा बाढ़ का पानी पत्नी लगी तैरने, पति ने निभाई ‘ट्रेनर’ की भूमिका

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी समेत कई इलाकों में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। बाढ़ से बेहाल लोग घर छोड़ने को मजबूर है।

प्रयागराज में बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। गंगा-यमुना का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। लोगों के घरों में कई फीट तक पानी भर गया है। प्रयागराज में बाढ़ के बीच कुछ अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक दंपति बाढ़ के पानी में मस्ती करता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी दंपति के घर में भर गया। इस दौरान बाढ़ के कहर से परेशान होनों की बजाय ये दंपति घर में घुसे बाढ़ के पानी में मस्ती करने लगा। पत्नी घर में घुसे बाढ़ के पानी में तैरती दिखाई दी। वहीं मौके पर मौजूद पति, पत्नी को ट्रेन करता हुआ दिखा।

एक दूसरी तस्वीर में पति-पत्नी दोनों ही घर में घुसे बाढ़ के पानी में डुबकी लगाते हुए दिखाई दे रहे है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चारों तरफ इन तस्वीरों की चर्चा हो रही है। एक तरफ बाढ़ के कहर से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ ये दंपति बाढ़ में भी मस्ती करता हुआ दिखा।

प्रयागराज के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। घरों में पानी भरने के बाद लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। बड़े स्तर पर राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.