उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर डीएम कार्यालय का रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला मुख्यालय स्थित डीएम ऑफिस में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अधिकारी अभिनव कुमार सिंह गाजीपुर कलेक्ट्रेट सचिवालय में तैनात था।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रेमानंद सिन्हा, जो हाल ही में 30 जून 2025 को डीएम कार्यालय से प्रधान सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, ने वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organisation) में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात महालेखाकार कार्यालय से जीपीएफ (सामान्य भविष्य निधि) की स्वीकृति मिलने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि वरिष्ठ सहायक अभिनव कुमार सिंह ने जीपीएफ फाइल पास करने के लिए कुल ₹40,000 की रिश्वत मांगी थी। यह राशि दो किश्तों में मांगी गई थी। पहली किस्त ₹20,000 की और दूसरी किस्त बाद में। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने अपनी हालिया सेवानिवृत्ति का हवाला देते हुए राहत देने की बात कही, तब भी आरोपी रिश्वत पर अड़ा रहा।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर यादव के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। निर्धारित योजना के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने प्रेमानंद सिन्हा से ₹20,000 की पहली किस्त ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय कोतवाली थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.