यूपी में ‘जय श्रीराम’ के नाम पर दबंगई जारी, नारा नहीं लगाने पर मौलवी की पिटाई, दाढ़ी भी खींची

उत्तर प्रदेश में ‘जय श्रीराम’ के नाम पर ज्यादती जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरनगर में सामने आया है, जहां एक मौलवी से मारपीट की गई है।

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित मौलवी ने बताया कि वो अपनी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने नारा लगाने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोपों के मुताबिक, लोगों ने मौलवी की दाढ़ी भी खींची।

मौलवी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके साथ मारपीट करने वालों ने ये भी कहा कि गांव में प्रवेश करने से पहले उन्हें अपनी दाढ़ी कटानी पड़ेगी। वहीं मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि पहली नजर में यह मामला मारपीट का लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इससे पहले उन्नाव जिले के एक मदरसे के छात्रों को कथित रूप से ‘जय श्री राम’ कहने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया था। उन्नाव में क्रिकेट खेलने के दौरान छात्रों पर हमला किया गया और उनसे जबरन ‘जय श्री राम’ बुलवाया गया था। इस मामले में चार आरोपियों, क्रांति सिंह, आदित्य शुक्ला, कमल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि की प्रदेश सरकार ने इस बात से इनकार किया था कि छात्रों को धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा गया था। छात्रों के साथ मारपीट की गई थी, इस बात को पुलिस ने माना था। इस मामले की भी जांच जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.