उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवदेन

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधनस्त सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती निकाली है।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास और निर्माण निगम के अंतर्गत 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त, 2019 है। जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार योग्यता तय है। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी और संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल डिप्लोमा हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2019 के आधार पर की जाएगी।

सामन्य/ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। वहीं उत्तराखंड के एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का आवदेन शुल्क रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों की 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी होगी।

जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा दिसंबर 2019 में आयोजित की जा सकती है। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 15 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए खुशखबरी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अब आएंगे अच्छे दिन

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के किसानों को त्रिवेंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, अन्नदाता की आय दोगुनी करने के लिए उठाया ये कदम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं का कोस्टगार्ड में नौकरी पाने का सपना होगा पूरा, देहरादून में तटरक्षक भर्ती केंद्र का शिलान्यास

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के इसी कुंड में द्रोपदी ने बुझाई थी प्यास, अब इस कुंड की हालत ‘नर्क’ से भी बदतर है!

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के बीच कई हादसे, दो की मौत, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.