दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर सियासी पार्टियों ने जमकर राजनीति की। किसी ने पदयात्रा निकली तो कोई बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए देखा गया।
इस बीच उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बापू की प्रतिमा के सामने समाजवादी पार्टी के नेता रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक पर समाजवादी पार्टी के नेता बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और दूसरे पार्टी के पदाधिकारी प्रतिमा के सामने झुके और फूट-फूटकर रोने लगे।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने बापू की प्रतिमा के सामने रोते हुए कहा कि बापू आप कहां चले गए, इतने बड़े देश को आपने आजाद कराया और हमें अनाथ बनाकर चले गए। इस दौरान मौके पर मौजूद पार्टी के दूसरे नेता इन नेताओं को ढांढस बंधाते हुए दिखे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.