उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सबने किया सलाम

उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार पुलिस चौकी शाहमहोली नगर कोतवाली सीतापुर के एक पुलिसकर्मी ने अपने काम से विभाग समेत सभी को गौरवान्वित किया है।

पुलिसकर्मी उग्रसेन यादव ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। अक्सर जब हम पुलिस की बात करते हैं तो हमारे मन में अलग-अलग तरह के विचार आते हैं। लेकिन इस जवान ने इस तरह की सभी सोच को गलत साबित किया। दरअसल लखीमपुर से एक किसान कन्नौज अपना आलू पहुंचाना जा रहा था, जिसकी गाड़ी का नंबर यूपी 34 एटी 0993 है, रास्ते में ही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मोहम्मद रिहान की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर निकली, लेकिन रास्ते में ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई।

सिपाही उग्रसेन यादव मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाए और जब उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 62800 प्राप्त हुए। प्राप्त रकम उन्होंने अपने कब्जे में लिया और अपने संबंधित अधिकारी को सूचित कर मृतक के भाई को पैसा वापस कर दिया। मृतक के भाई ने भाउक होकर कहा कि आप जैसा ईमानदार सिपाही देश के हर कोने-कोने में होना चाहिए, जिससे लोगों को न्याय मिल सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस के इस जवान ने सराहनीय काम किया है, जिसकी विभाग समेत चारों तरफ तारीफ हो रही है। उग्रसेन यादव जैसे ईमानदार पुलिसकर्मी की जरूरत आज मौजूदा सिस्टम में है, जिससे पीड़ित और वंचित लोगों को समय पर न्याय और मदद मिल सके।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.