उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार पुलिस चौकी शाहमहोली नगर कोतवाली सीतापुर के एक पुलिसकर्मी ने अपने काम से विभाग समेत सभी को गौरवान्वित किया है।
पुलिसकर्मी उग्रसेन यादव ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। अक्सर जब हम पुलिस की बात करते हैं तो हमारे मन में अलग-अलग तरह के विचार आते हैं। लेकिन इस जवान ने इस तरह की सभी सोच को गलत साबित किया। दरअसल लखीमपुर से एक किसान कन्नौज अपना आलू पहुंचाना जा रहा था, जिसकी गाड़ी का नंबर यूपी 34 एटी 0993 है, रास्ते में ही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मोहम्मद रिहान की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर निकली, लेकिन रास्ते में ले जाते समय ही उनकी मौत हो गई।
सिपाही उग्रसेन यादव मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाए और जब उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 62800 प्राप्त हुए। प्राप्त रकम उन्होंने अपने कब्जे में लिया और अपने संबंधित अधिकारी को सूचित कर मृतक के भाई को पैसा वापस कर दिया। मृतक के भाई ने भाउक होकर कहा कि आप जैसा ईमानदार सिपाही देश के हर कोने-कोने में होना चाहिए, जिससे लोगों को न्याय मिल सके।
उत्तर प्रदेश पुलिस के इस जवान ने सराहनीय काम किया है, जिसकी विभाग समेत चारों तरफ तारीफ हो रही है। उग्रसेन यादव जैसे ईमानदार पुलिसकर्मी की जरूरत आज मौजूदा सिस्टम में है, जिससे पीड़ित और वंचित लोगों को समय पर न्याय और मदद मिल सके।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.