उत्तराखंड में कोरोना की किलर रफ्तार जारी, विदेशी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

देशभर के दूसरे राज्यों की तरफ ही उत्तराखंड में भी कोरोना की किलर रफ्तार जारी है। प्रदेश में मंगलवार को 78 नए कोरोना के केस सामने आए हैं।

इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3686 पहुंच गया है। राजधानी देहरादून में एक दिन में 12 नए केस सामने आए। वहीं हरिद्वार जिले में 22, पौड़ी गढ़वाल में 3, टिहरी गढ़वाल में 5, उधम सिंह नगर में 34 और उत्तरकाशी से 2 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच राहत की बात ये रही कि 68 लोग कोरोनान को मात देकर अस्पताल से घर पहुंचे। उत्तराखंड में अब तक कुल 2867 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोरना से मंगलवार को एक 37 साल की महिला की मौत हो गई।

विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश में ठहरी जर्मनी की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। वो तपोवन के स्विस कॉटेज में ठहरी हुई थी। विदेशी महिला के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला के साथ-साथ हिमाचल का रहने वाला एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। महिला में कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेट किया गया है। साथ ही उसकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। वो जिस कॉटेज में ठहरी थी. उसे भी सील कर दिया गया है। उसके साथ ठहरे दूसरे विदेशी नागरिकों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.