उत्तराखंडः जागेश्‍वरधाम में BJP सांसद धर्मेंद्र कश्‍यप के अभद्रता प्रकरण के विरोध में मौन व्रत पर पर बैठे पूर्व CM हरीश रावत

उत्तर प्रदेश के आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जागेश्वर मंदिर में अभद्र व्यवहार व प्रबंधक से गालीगलौज प्रकरण पर सियासत भी गरमा गई है।

जागेश्वरधाम के इतिहास में पहली शर्मनाक घटना के बहाने कांग्रेस व अन्य दलों को बैठे बैठाए भाजपा के खिलाफ मुद्दा मिल गया। अल्मोड़ा के प्रसिद्ध धाम जागेश्वर मंदिर में पुजारियों संग भाजपा नेताओं द्वारा अभद्रता करने के मामले के विरोध में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में स्थित अपने आवास पर आज मौन-उपवास पर बैठें।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जागेश्वरधाम की घटना को शर्मनाक बताते हुए मांग उठाई कि सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सांसद कश्यप पर कार्रवाई की मांग भी की। भगवान भोले के धाम जागेश्वर में शनिवार को मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट और पुजारियों से गालीगलौज और अभद्रता आंवला (बरेली) के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को भारी पड़ गई।

भगवान भट्ट की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धर्मेंद्र कश्यप, उनके साथी मोहन राजपूत और सुशील अग्रवाल के खिलाफ मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 188 और गालीगलौज, अभद्रता करने पर धारा 504 के तहत प्राथमिक दर्ज कर ली है। अल्मोड़ा एसडीएम ने इसकी पुष्टि की है। सांसद के अमर्यादित आचरण के विरोध में सोमवार को कुमाऊं में कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

5 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

20 hours ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.