उत्तराखंड: STF को मिली बड़ी सफलता, 20 हजार के ईनामी डकैत को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

ईनामी बदमाशों की घेराबंदी में जुटी एसटीएफ को एक बार फिर खासी सफलता हाथ लगी है।

एसटीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद हत्या, डकैती जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके बीस हजार के ईनामी डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी अर्तराज्यीय बदमाश है जिस पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में कई मुकदमें दर्ज है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों एसटीएफ को सूचना मिली कि उत्तराखण्ड के कई जनपदों में संगीन वारदातों को अंजाम देने वाला बीस हजार का ईनामी डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ टमाटर उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में छिपा हुआ है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ ने डकैत टमाटर की घेराबंदी शुरू की। जानकारी के अनुसार दो दिन की घेराबंदी के बाद एसटीएफ ने डकैत टमाटर को मुरादाबाद के ग्राम रतनपुरा थाना क्षेत्र पाकवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी टमाटर पर देहरादून के ऋषिकेश में हत्या व हरिद्वार के थाना कलियर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के मुकदमें दर्ज है। जिस पर बीस हजार का ईनाम घोषित था। जिसकी तलाश उत्तराखण्ड पुलिस को दस वर्षो से थी। वहीं उस पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद में हत्या के प्रयास व लूट आदि के कई मुकदमें दर्ज है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.