file photo
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी होशियार सिंह की कोरोना के चलते काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण की शिकायत पर उन्हें काशीपुर के एक कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। 1976 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी होशियार सिंह नोएडा में रहते थे। उनके बेटे ने काशीपुर के रामनगर रोड स्थित व्हाईट हाउस में एक फ्लैट खरीदा था। करीब तीन दिन पहले वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
नोएडा में इलाज की सुविधा न मिलने के कारण वह काशीपुर आ गए थे। उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार को निजी अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका यहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि यूपी के पूर्व डीजीपी मूल रूप से नोएडा के रहने वाले थे। कोविड पॉजिटिव होने के चलते उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.