उत्तराखंड स्पेशल: एक हादसे से उभर भी नहीं पाई थी, चमोली की तबाही ने भवानी देवी को दूसरा जख्म देकर उसकी दुनिया ही उजाड़ दी

चमोली में आई प्राकृतिक आपदा के 16 दिन बाद भी रेसक्यू ऑपरेशन खत्म नहीं हो पाया है। अब तक करीब 204 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 134 लोग लापता हैं।

जिनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उन्हीं लापता लोगों में चमोली क भवानी देवी का बेटा भी है। आपदा में मकान टूटने के बाद से भवानी देवी का परिवार पंचायत भवन में रह रहा है। पिछले साल ही भवानी देवी के पति का निधन हो गया था। अभी उसका गम पूरी तरह से भूल भी नहीं पाई थी। पति की मौत के एक साल बाद अब तपोवन जल विद्युत परियोजना में बेटे ने काम करना शुरू किया तो धीरे-धीरे घर बनाने का काम भी शुरू होने लगा।

परिवार भविष्य के सपने देख रहा था कि पंचायत भवन से निकलकर अपने घर में जाएंगे, लेकिन कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था। ऋषिगंगा की आपदा में भवानी देवी का बेटा लापता हो गया है। चाईं गांव में रहने वाली 50 साल की भवानी बेटे के लापता होने के गम में बिल्कुल टूट गई हैं। घर की खुशियां और भविष्य के सपने आंसू बनकर छलक रहे हैं। पहले मकान टूटा, फिर पति गुजर गए और अब बेटे को भी खोने के बाद भवानी देवी पूरी तरह से सदमे में हैं। अब उनके साथ 16 साल का एक और बेटा है। जो कुछ कहने की स्थिति में ही नहीं है। पिछले साल भवानी देवी के पति का भी निधन हो गया, जिसके बाद बेटे ने कंपनी में काम करना शुरू किया।

बता दें कि तीन साल पहले अपना मकान टूटने पर परिवार ने पंचायत भवन में जगह ली थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वो नया घर नहीं बना पाए। बेटे की कमाई से परिवार की आर्थिकी ठीक होने लगी थी। तब परिवार ने नया मकान बनाने का काम भी शुरू करवा दिया। परिवार दुखों को भूलने लगा था, लेकिन आपदा ने परिवार को फिर घाव दे दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.