उत्तराखंड के पौड़ी जिले में सड़क हादसा हुआ है। जहां कर्णप्रयाग जा रहा आबकारी विभाग की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक दुगड्डा के पास बेकाबू होकर पलट गया।
गनीमत रही कि ट्रक में सवार ड्राइवर सहित हेल्पर सभी लोग सुरक्षित हैं। ट्रक में 400 पेटी शराब रखी हुई थी। आपको बता दें, ये हादसा आज सुबह टिहरी-श्रीनगर मार्ग पर हुआ जहां आबकारी विभाग का अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। ट्रक में 400 पेटी शराब रखी थी।
बताया जा रहा है कि ट्रक को कर्णप्रयाग ले जाया जा रहा था। दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोंटे आई हैं। वहीं वाहन में 12 लाख से अधिक की शराब रखी थी। वहीं आबकारी इंस्पेक्टर दर्शन सिंह चौहान ने कहा कि वे मौके पर जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जाएगी। सभी कागजातों को गहनता से जांचा जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.