उत्तराखंड स्पेशल: असम और मणिपुर के बाद अब पहाड़ों में भी उगेगा ब्लैक राइस, किसानों को होगा बहुत फायदा

ब्लैक राइस के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस बात से भी वाकिफ होंगे कि ये औषधीय गुणों से भरपूर है।

इस चावल की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये चावल दिल के मरीजों के साथ ही शुगर के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसकी खासियत की वजह से पिछले कुछ सालों में इसकी डिमांड भी काफी बढ़ी है। असम और मणिपुर जैसे राज्यों में पाए जाने वाले इस काले धान को अब उत्तराखंड में भी उगाया जा रहा है। हल्दवानी के रहने वाले किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने पहाड़ में इस काले धान (Black Paddy) को उगाने में सफलता हासिल की है। नरेंद्र मेहरा ने पहले छत्तीसगढ़ से थोड़ा बीज मंगाकर अपने खेतों में काला धान उगाया था। इसके लिए उन्होंने कुछ और व्यवस्था की। उनकी ये मेहनत रंग लाई, नतीजा ये रहा कि उत्तराखंड में भी इस काले धान को उगाने में सफलता हासिल कर ली है।

किसानों के मुताबिक भारतीय बाजार में सामान्य चावल की कीमत 25 रुपये से लेकर 200 रुपये किलो तक है। जबकि ब्लैक राइस की कीमत कहीं ज्यादा है। ये मार्केट में करीब 300 रुपये किलो बिकता है। अगर इसे पूरी तरह जैविक विधि से उगाया जाए तो इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। नरेंद्र सिंह का मानना है कि उत्तराखंड का किसान अगर थोड़ी मेहनत करके इसे उगाए, तो उन्हें काफी मुनाफा होगा।

इन चावल की खास बात ये है कि इसमें कार्बोहाईड्रेड की मात्रा कम होने की वजह से ये शुगर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही दिल के मरीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाईकॉलेस्ट्राल, आर्थराइटिस और एलर्जी में भी ब्लैक राइस लाभकारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.