उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बिजली उत्पादन से गांवों में फैलेगी ‘रौशनी’!

पिथौरागढ़ में छह परियोजनाओं के निर्माण से करीब पांच मेगावाट बिजली उत्पादन की जाएगी। अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा ने परियोजनाओं के निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया।

मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक स्थानीय प्रशासन से हरी झंडी मिलते ही इस परियोजनाओं का निर्माण शुरू हो जाएगा। पिथौरागढ़ में जिले में काली नदी, धौली गंगा, रामगंगा, गोरी नदी के अलावा 24 से ज्यादा नदियां हैं। इनमें से कई निदियों के पानी का इस्तेमाल नहीं होने से ये बेकार चला जाता है। अब सरकार छोटी-छोटी परियोजनाओं का निर्माण कर इन नदियों के पानी से बिजली उत्पादन करना चाहती है। इसी के तहत उरेडा की ओर से डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई थी।

शासन से इजाजत मिलने के बाद चरमा नदी, बिर्थी समेत कुल छह जगहों पर परियोजनाओं के निर्माण के लिए एजेंसी के जरिये सर्वे कराया गया। उसके बाद कंपनी ने सर्वे की रिपोर्ट शासन को सौंपी है। रिपोर्ट के मुताबिक इन नदियों में बिजली उत्पादन की उम्मीद है। ये परियोजनाएं 500 किलोवाट से लेकर एक मेगावाट तक क्षमता की होंगी। इन परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की आपूर्ति स्थानीय गांवों में की जाएगी।

आपको बता दें कि उरेडा के पास फिलहाल सौर ऊर्जा के साथ ही लघु जल विद्युत परियोजनाओं के रखरखाव की भी जिम्मेदारी है। जिले में उरेडा के पास वर्तमान में दो लघु जल विद्युत परियोजनाएं हैं। इनमें 600 किलोवाट की तालेश्वर परियोजना और 400 किलोवॉट की छड़नदेव परियोजना शामिल हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.