फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। एक तरफ जहां हर रोज सैकड़ों संक्रमित सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना लोगों की जिंदगियां भी ले रहा है।
अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई है। मरीज की उम्र 70 साल थी। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद बुजुर्ग को उनके परिजनों ने रानीखेत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट कराया गया था, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई है।
खबरों के मुताबिक, सोमेश्वर तहसील के निवासी 70 साल के बुजुर्ग को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उनके परिजन रानीखेत के एक निजी अस्पताल ले लेकर पहुंचे। अस्पताल में बुजुर्ग का RT PCR टेस्ट (रिअल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) के लिए सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई थी। सीएमओ सविता ह्यांकी के अनुसार, बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.