उत्तराखंड: दारमा घाटी..जहां पांडवों ने पांच चूल्हे लगाकर बनाया था अंतिम भोजन, खूबसूरती आप निहारते रह जाएंगे

शीतल आबोहवा, हरेभरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियां, ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने उत्तराखंड अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोल कर बिखेरी है।

यही वजह है कि देशी और विदेशी पर्यटक यहां अनायास खिंचे चले आते हैं और सुकून अनुभव करते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों के चलते उत्तराखंड घुमक्कड़ों की चहेती जगह है। ऐसी ही एक जगह है दारमा घाटी। यहां की ख़ूबसूरती की व्याख्या शब्दों में कर पाना बहुत मुश्किल है। इन तस्वीरों को देखकर आप महसूस कर सकते है कि यहां पहुंच कर प्रकृति के इन रंगों को अनुभव करने से मन को कितना सुकून मिलता होगा।

दुग्तू गांव से पंचाचूली बेस कैंप और जीरो प्वाइंट तक का ट्रैक छोटा और आसान, लेकिन असीमित सुंदरता से भरा हुआ है। धौलीगंगा इस क्षेत्र में बहने वाली मुख्य नदी है। प्राचीनकाल में इसे दारमा नदी के नाम से भी जाना जाता था। इस घाटी में जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों की भी विविध प्रजातियां देखने को मिलती हैं। जब आप आगे और ऊंचाई पर जाएंगे तो अलग-अलग रंगों के फूलों की प्रजातियां भी देखने को मिल जाती है।

ऐसी मान्यता है कि स्वर्गारोहण के लिए हिमालय की यात्रा के दौरान पांडवों ने इसी पर्वत पर अपना अंतिम भोजन बनाया था। इसके पांच उच्चतम शिखरों पर पांचों पांडवों ने पांच चूल्ही अर्थात छोटे चूल्हे बनाये थे। इसलिए ये जगह पंचचूली कहलाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.