फोटो: सोशल मीडिया
केदारनाथ सहित कई स्थानों पर रविवार रात और सोमवार तड़के जमकर बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया।
केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला के साथ ही दुगलविट्टा और चोपता में बर्फबारी हुई है। इधर, मौसम के बदलाव से एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया है। देवभूमि उत्तराखंड में रविवार रात को जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ मंदिर के कपाट सोमवार से बंद हो रहे हैं। इससे पहले ही हुई बर्फबारी से मंदिर बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद मंदिर परिसर में हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।
आपको बता दें कि पंद्रह दिन पहले भी केदारनाथ में बर्फ गिरी थी। इससे पहले रविवार को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए थे। उनके लौटने के कुछ ही देर में यहां बर्फबारी शुरू हो गई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.