फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की वादियों में यू तो घूमने की बहुत सी जगह है, लेकिन आज बात हिदुस्तान की आखिरी दुकान और आखिरी गांव की होगी।
चमोली में इंडिया-चीन बॉर्डर पर बसा है देश का आखिरी गांव माणा। यहां की जिंदगी हिंदुस्तान के बाकी शहरों से बिल्कुल जुदा है। बद्रीनाथ से करीब तीन किलोमीटर आगे समुद्र तल से लगभग 10 हजार फुट की ऊंचाई पर बसा है ये गांव। इस गांव की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसी गांव में है हिन्दुस्तान की आखिरी चाय की दुकान। जहां हर दिन सैलानी चाय की चुस्की लेने आते हैं। इस दुकान के बाद समूचे इलाके में गश्त करते हुए फौजी ही फौजी नजर आते हैं। यहां से कुछ दूरी पर ही भारत और चीन की सीमा शुरू हो जाती है।
माणा गांव की आबादी 400 के करीब है। यहां के ज्यादातर घरों को बनाने में लकड़ी का प्रयोग हुआ है। छत पत्थर के पटालों की बनी है। इन घरों की खूबी ये है कि ये मकान भूकंप के झटकों को आसानी से झेल लेते हैं। मकानों में ऊपरी मंजिल में घर के लोग रहते हैं। नीचे पशुओं को रखा जाता है। एक खासियत यहां की ये भी है चाय के बाद यहां सबसे ज्यादा शराब पी जाती है। यहां चावल से शराब बनाई जाती है। घर-घर में शराब बनती है।
माणा गांव का पौराणिक नाम मणिभद्र है। पर्यटक यहां अलकनंदा और सरस्वती नदी का संगम देखने भी आते हैं। गणेश गुफा, व्यास गुफा और भीमपुल भी यहां आकर्षण का केंद्र हैं। मई से अक्टूबर महीने के बीच बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं। छह महीने तक यहां काफी चहल-पहल रहती है। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने पर यहां पर आवाजाही बंद हो जाती है। इस गांव का नाता महाभारत काल से भी जुड़ा है। कहानी प्रचलित है कि, इस गांव से होते हुए ही पांडव स्वर्ग गए थे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.