उत्तराखंड स्पेशल: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने वो किया जो सरकार के लिए आईना है और दूसरे शिक्षकों के लिए मिसाल

द्रप्रयाग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ककोला के प्रिसिंपल चन्द्रमोहन नैथानी ने हजारों छात्रों को किताबें बांट कर मिसाल कायम कर दी।

कोरोना महामारी के इस दौर में जब छात्रों को पढ़ाई का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। कहीं ऑनलाइन क्लास की सुविधा नहीं होने की वजह से छात्र पूरे साल पढ़ नहीं पाए, तो कहीं महामारी के इस दौर में कई स्कूल छात्रों को किताबें तब बांट नहीं कर पाए। इस दौर में रुद्रप्रयाग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ककोला के प्रिसिंपल चन्द्रमोहन नैथानी ने हजारों छात्रों को किताबें बांट कर मिसाल कायम कर दी।

खास बात ये है कि नैथानी ने खुद के खर्चे से ना केवल अपने स्कूल के छात्रों को बल्कि आसपास के 20 दूसरे गरीब छात्रों को भी पढ़ाई की सामग्री बांटी हैं। इसके साथ उन्होंने 25 हजार लोगों को एंटी बॉडी बढ़ाने वाली दवाइयां भी बांटी। इससे पहले नैथानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़ूबगड़ में कार्य करते हुए अपने खर्चे से छात्रों के बैठने के लिए बेंच और पढ़ने के लिए लाइब्रेरी भी बना चुके हैं।

इसके साथ ही चन्द्रमोहन नैथानी ने कोविड-19 में ड्यूटी करते हुए नोडल अधिकारी के तौर पर भी काम किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी अगस्त्यमुनि के डॉक्टरों के साथ सहयोग करते हुए कई गांवों में कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। जिले में जब कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे थे तब नैथानी ने डॉक्टरों की मदद से एक हजार से ज्यादा लोगों को RT-PCR टेस्ट भी करवाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.