फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वसीम जाफर को लेकर जारी विवाद में नया मोड़ा आ गया है।
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा ने जाफर पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाने से इनकार किया है। अमर उजाला वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक महिम वर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस तरह के आरोप उत्तराखंड क्रिकेट के पूर्व कोच पर नहीं लगाए। इसके साथ ही वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जाफर के इस्तीफा देने की बात उन्हें खुद समझ में नहीं आई, अगर कोई बात थी तो उसे बैठकर सुलझाया जा सकता था।
महिम वर्मा ने कहा कि वसीम जाफर से इस्तीफे पर दोबारा विचार करने का आग्रह भी किया गया, लेकिन जब वो नहीं माने तो इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। इसके साथा ही बॉयोबबल विवाद पर वर्मा ने कहा कि अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में बॉयोबबल चल रहा था, मैदान भी वहीं है और होटल भी वहीं है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को वहां आने की इजाजत नहीं है। ऐसे में एक धार्मिक गुरु के आने की बात सामने आई थी, जिसकी जांच चल रही है। बॉयोबबल का नियम तोड़ा गया होगा तो निश्चित ही कार्रवाई होगी।
sports
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.