उत्तराखंड स्पेशल: चमोली की इस महिला ने आपदा के वक्त जो किया उसकी देशभर में हो रही तारीफ, अखिलेश यादव महिला को करेंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चमोली आपदा के दौरान उस महिला का सम्मान करने का एलान किया है जिसने जल प्रलय में अपने बेटे की ही नहीं, बल्कि 25 लोगों की भी जान बचाई थी।

चमोली आपदा के दो हफ्ते बाद भी राहत और बचाव का काम पूरा नहीं हो पाया है। आपदा के बाद से अब तक 62 शव निकाले जा चुके हैं। जबकि करीब मानव अंग मिले हैं। अब भी 142 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। रैणी में धौली गंगा और ऋषिगंगा के संगम स्थल पर मलबे में भी खोज की जा रही है। इस बीच उन लोगों की पूरे देश में तारीफ हो रही है जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद की या फिर आपदा के वक्त अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों को मदद का हाथ बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चमोली आपदा के दौरान उस महिला का सम्मान करने का एलान किया है जिसने जल प्रलय में अपने बेटे की ही नहीं, बल्कि 25 लोगों की भी जान बचाई थी। पार्टी की तरफ अखिलेश यादव महिला पांच लाख रुपये से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यूपी की बीजेपी सरकार से चमोली हादसे में यूपी के लापता लोगों के परिवारों को 20-20 लाख का मुआवज़ा देने की मांग की है।

आपतो बता दें कि तपोवन में जलप्रलय आई थी उसी दिन सात फरवरी को एनटीपीसी जलविद्युत परियोजना में वाहन चालक का काम करने वाले 27 वर्षीय विपुल कैरेनी बैराज पर काम कर रहे थे। ऋषिगंगा में सैलाब के दौरान विपुल की मां मंगसीरी देवी ने विपुल को फोन कर आपदा के बारे में आगाह किया था। विपुल की मां ने कई बार फोन किया। जिसके बाद विपुल और उनके कई साथी वहां से भागे और उनकी जान बच गई। मंगसीरी देवी की इस तत्परता से करीब 25 लोगों की जान बच गई थी। विपुल का गांव ऊंचाई पर है। जब सात फरवरी को बाढ़ आई तो मंगसीरी देवी बाहर काम कर रही थीं। अगर मंगसीरी देवी ने धौलीगंगा में सैलाब आने की चेतावनी नहीं दी होती तो विपुल सहित उन 25 लोगों की मौत हो चुकी होती।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.