फोटो: सोशल मीडिया
पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक की ओर से गोलीबारी में शहीद हुए भारतीय जवानों की शहादत का बदला लिया गया है।
भारतीय सेना ने केरन सेक्टर में पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) के हमले को नाकाम करते हुए सरहद पार की कई चौकियों, बंकरों, लॉन्चिंग पैड, आयुध एवं तेल डिपो को भी तबाह कर दिया।
खबरों की माने तो उत्तरी कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी आतंकियों और सैनिकों की टीम भाग खड़ी हुई। एएनआई की माने तो भारतीय सेना की कार्रवाई में 11 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं जबकि 10-12 घायल हुए हैं। मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों में दो से तीन स्पेशल सर्विस के कमांडोज हैं।
आपको बता दें, पाक की ओर से की गई इस फायरिंग में 5 जवान भी शहीद हुए। शहीद हुए जवानों में उत्तराखंड का लाल सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल भी थे। जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में BSF के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल शहीद हो गए। शहीद जवान उत्तराखंड के ऋषिकेश का रहने वाला था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.