अभिनेता ऋषि कपूर के जाने का गम पूर देश को है। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उसने जुड़ी तस्वीरों और वीडियो का सैलाब हो गया था।
ऋषि कपूर के निधन के बाद हर कोई उनसे जुड़ा वीडियो और तस्वीरें शेयर कर उनसे जुड़ी यादों को ताजा कर रहा था। आपको याद होगा उन्हीं वीडियो में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें लोगों ने दावा किया था कि श्रषि कपूर का ये आखिरी वीडियो है। उस वीडियों में एक लड़का ऋषि कपूर को उनकी फिल्म का गाना गाते हुए देखा गया। अब उस वीडियो की सच्चा सामने आ गई है। वीडियो में गाना गाने वाला युवक खुद सामने आया है, और वीडियो जुड़ी सच्चा के बारे में बताया है।
वीडियो में ऋषि कपूर के सामने गाना गाने वाला युवक उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। बग्वालीपोखर के इस लड़के का नाम धीरज कुमार है। धीरज का कहना है कि उनका वीडियो ये कहकर वायरल किया जा रहा है कि ये ऋषि कपूर साहब का आखिरी वीडियो है। उन्होंने बताया कि सच ये है कि ये वीडियो 2 फरवरी, 2020 का है, जब ऋषि कपूर ने धीरज को आशीर्वाद दिया। यानी ये वीडियो ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो नहीं था।
धीरज कुमार अल्मोड़ा के बग्वालीपोखर के रहने वाले हैं। वो फिलहाल मैक्स अस्पताल दिल्ली में कार्यरत हैं और फिलहाल महारौली में रह रहे हैं। हां इतना जरूर है कि धीरज की जिंदगी के लिए वो पल बेहद खुशनसीब रहा होगा जब उन्होंने ऋषि कपूर साहब को उन्ही की फिल्म का गीत सुनाया। धीरज ने वीडियो जारी कर अपने पुराने वीडियो की सच्चाई को उजाकर किया है। आप भी नीचे देख सकते हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.