पूरे देश में निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तब्लीगि जमात में शामिल हुए लोगों की वजह से करोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।
देश में 2900 से ज्यादा लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक हजार से ज्यादा तादाद उन लोगों की है जो जमात में शामिल हुए या जमात में शामिल हुए लोगों के संपर्क में आए हैं। अलग-अलग राज्यों की सरकार ऐसे लोगों को ढूंढ कर उनका इलाज करने के साथ ही उन्हें क्वारंटीन कर रही है। लेकिन इलाज के दौरान जमातियों की तरफ से डॉक्टरों पर थूकने या उनके साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है।
जमातियों की इस हरकत की सभी निंदा कर रहे हैं। कुछ नेताओं ने इस पर विवादित बयान भी दिया है। उसी में से एक हैं, उत्तराखंड के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल। ठुकराल ने कहा डॉक्टरों और नर्सों पर थूकने वाले जमातियों को गोली मार देना चाहिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में विधायक राजकुमार ठुकराल जमात के लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की मांग करते भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से विधायक हैं और अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.