कोरना वायरस पर गजब की गढ़वाली शॉर्ट फिल्म, देखकर हर किसी ने की तारीफ…आप भी देखिए

कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। तीन महीने पहले तक किसने सोचा था कि एक वायरस दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी को घरों में लॉक कर देगा, लेकिन ऐसा हुआ।

कोरोना से बचाव का एक ही तरीका है और वो है जागरूकता। कोरोना को हराने के लिए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। गीत गाए जा रहे हैं, संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, लेकिन ये संदेश अपनी बोली-भाषा में हों तो ज्यादा बेहतर है। गढ़वाली शॉर्ट फिल्म ‘कोरोना भगावा’ एक ऐसा ही शानदार प्रयास है। राज्य समीक्षा और केदारघाटी मंडाण सांस्कृतिक साहित्यिक ट्रस्ट गुप्तकाशी की बनाई ये शॉर्ट फिल्म 12 मिनट 41 सेकेंड में आपके हर सवाल का जवाब देती है। इसकी कहानी एक ऐसे शख्स से जुड़ी है, जो शहर से किसी तरह अपने गांव लौट आता है। यहां उसे किस तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं, क्वारंटाइन सेंटर में क्या होता है, अगर आप इस बारे में नहीं जानते तो ये शॉर्ट फिल्म जरूर देखें।

इस फिल्म में कोरोना से जुड़े हर सवाल का जवाब है। ये कहानी आपकी-हमारी किसी की भी हो सकती है, इसलिए इससे आप एक अलग तरह का कनेक्शन महसूस करेंगे। लॉकडाउन के चलते गांवों के क्या हाल हैं, लोग कितने जागरूक हैं, प्रशासन की तरफ से क्या इंतजाम किए गए हैं। फिल्म में इसके बारे में भी बताया गया है। बस यूं समझ ले कि एकदम सहज अभियान है। फिल्म को देखने से लगेगा ये कहानी आपके अपने आस-पास की है। शॉर्ट फिल्म ‘कोरोना भगावा’ को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हजारों बार देखा-सराहा जा चुका है। इसका वीडियो आपको दिखाएंगे, लेकिन सबसे पहले उन लोगों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने इसे तैयार करने में खूब मेहनत की है। डायरेक्शन आचार्य कृष्णानंद नौटियाल का है। सुरेन्द्र दत्त नौटियाल ने अपनी स्क्रिप्टिंग से इस फिल्म में चार चांद लगाए हैं। कांसेप्ट और स्टोरी क्रेडिट सुरेंद्र दत्त नौटियाल को जाता है। आचार्य कृष्णानंद नौटियाल, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, राहुल गौड़ और प्रियंका नौटियाल गौड़ का अभिनय इस फिल्म की जान है।

फिल्म की एडिटिंग क्रेडिट शैलेश नौटियाल ने की है। फिल्म की एक और खास बात है, और वो ये है कि इसे शूट करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। आज हम सब कोरोना से लड़ रहे हैं, इसलिए इस फिल्म के जरिए दिया गया संदेश हर पहाड़ी तक जरूर पहुंचना चाहिए। हमारी आपसे अपील है कि वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि लोग जागरूक हों। कोरोना की गंभीरता को समझें। सेल्फ क्वारेंटीन होने के महत्व को जानें। आगे फिल्म देखें…

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.