चमोली में तबाही के बाद मदद को आगे आई खालसा की एड टीम, लोगों ने जमकर की तारीफ, वीडियो वायरल

किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद विवादों में घिरे खालसा का एक नया रूप सामने आया है।

उत्तराखंड के चमोली में भारी तबाही के बाद बड़ी तादाद में लोग आपदा प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की मुहिम में लगे हैं। इसी कड़ी में खालसा एड की टीम भी मुसीबत में फंसे लोगों की मदद कर रही है। खासला एड टीम की इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नजर आ रहा है कि खालसा के वॉलंटियर्स ट्रक में भरकर फूड पैकेट स्थानीय लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

ये वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों सोशल मीडिय पर सरकार और उन लोगों से सवाल पूछ रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक खालसा के लोगों पर सवाल खड़े कर रहे थे।

क्या है खासला?
खालसा सिख धर्म के विधिवत् दीक्षाप्राप्त अनुयायियों सामूहिक रूप है। खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिन्द सिंह जी ने 1699 को बैसाखी वाले दिन आनंदपुर साहिब में की। इस दिन उन्होंने सर्वप्रथम पांच प्यारों को अमृतपान करवा कर खालसा बनाया और उसके बाद उन पांच प्यारों के हाथों से खुद भी अमृतपान किया। सतगुरु गोबिंद सिंह ने खालसा महिमा में खालसा को “काल पुरख की फ़ौज” पद से निवाजा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

4 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

5 days ago

This website uses cookies.