ऑल वेदर रोड के तहत कई सड़कों को चौड़ी करने का काम जोरों पर चल रहा है। कई जगह इसका काम पूरा भी होल गया है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी रीट्वीट किया है। जिसमें दिख रहा है रोड को बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है और गाड़ियां फर्राटा भरते हुए चल रही हैं।
क्या है ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट?
ये केंद्र सरकार का एक प्रोजेक्ट है। जिसके तहत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे उत्तराखंड के चार धाम को आपस में हाइवे के जरिए जोड़ा जाना है। करीब 889 किमी. लंबी रोडों को चौड़ा किया जाएगा। प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा करने की कोशिश चल रही है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले दिसंबर 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया था। इसमें आने और जाने, दोनों तरफ डबल लेन सड़कें बनाई जाएंगी। साथ ही पुरानी सड़कों को ठीक किया जाएगा। जहां पर सड़कों की चौड़ाई कम है, वहां पर चौड़ाई बढ़ाकर 12 मीटर तक की जाएगी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.