उत्तरखंडी लोकसंगीत को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाले लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
उनके इस गाने ‘क्वी त् बात होलि’ को यू-ट्यूब पर अब तक साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं। नरेंद्र काये ये गीत हाल-फिलहाल में रिलीज हुए दूसरे गीतों से अलग है। ‘सुद्दी त् क्वी नी देखदुं कै सैंणी, सुरक खिड़की खोली’ जैसे खूबसूरत शब्दों से सजे इस गीत के गायक, लिरिसिस्ट और कंपोजर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी हैं। समन्या प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस गीत के वीडियो का डायरेक्शन कविलांस नेगी ने किया है। कलाकारों में राहुल भट्ट और आयशा बिष्ट ने अच्छा काम किया है। एक्टिंग में दोनों कहीं भी लाउड नहीं लगे। म्यूजिक विनोद चौहान का है। ‘क्वी त् बात होलि’ देखते वक्त आपको उत्तराखंड के खूबसूरत नजारे और यहां का लोकजीवन देखने को मिलेगा। आगे देखिए वीडियो
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.