Categories: EntertainmentNews

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, शेयर की तस्वीर

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में आम हो चला है। अक्सर ये बीमारी महिलाओं में पाई जा रही है। इसी बीमारी से अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी भी जूझ रही हैं।

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। कुछ महीनों से वो इस बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। वर्ल्ड कैंसर डे पर ताहिरा ने पूरी दुनिया को अपनी सर्जरी का जख्म दिखाते हुए वर्ल्ड कैंसर डे को विश किया है।

ताहिरा कश्यप ने टॉपलैस होकर अपने बैक की एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली। उन्होंने लिखा, ‘आज मेरा दिन है। आप सभी को हैप्पी वर्ल्ड कैंसर डे और उम्मीद है कि आप सभी इस खास दिन को अपने तरीके से मनाएंगे। हम इस बीमारी से जुड़े दकियानूसी सोच को खत्म करें। इसके बारे में जागरुकता फैलाएं और खुद से प्यार करें चाहें कुछ भी हो जाए। मैंने अपने सभी घाव सम्मान के साथ स्वीकारें हैं। यहां कुछ भी सर्वश्रेष्ठ नहीं है। खुशियां हमारी खुद को अपनाने में बसती हैं।”

जैसे ही ताहिरा कश्यप ने अनपी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। हर कोई उनके बारे में बात करने लगा। पति आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर पत्नी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.