उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों के किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाल रखा है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं।
किसानों को देश के अलग-अलग हिस्सों से समर्थन मिल रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। किसानों के आंदोलन को अब बीजेपी के पूर्व सांसद, अभिनेता धर्मेंद्र ने समर्थन किया है। धर्मेंद्र ने ट्वीट कर कहा, “आज, मेरे किसान भाइयों को इंसाफ मिल जाए। जी जान से अरदास करता हूं। हर नेक रुह को सकून मिल जाएगा।”
गौर करने वाली बात यह है कि धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक बीकानेर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद थे। इस समय धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं, जबकि उनके बेटे सन्नी देओल पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।
दिल्ल की सीमाओं पर किसान करीब 39 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों की मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। साथ ही किसान एमएसपी पर लीगल गारंटी की मांग कर रहे हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.