करीब एक साल से लंदन में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भारत लौट आए हैं। शनिवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
हालांकि इस दौरान इरफान खान का चेहरा नहीं दिखा। उन्होंने हैट लगाई हुई थी और चेहरा ढका हुआ था। इरफान खान ने व्हाइट कलर की शर्ट और पैंट पहनी थी। साथ ही लाइट पिंक कलर की जैकेट भी पहन रखी थी। शायद वो खुद ही चेहरा छिपाना चाहते हों।
52 साल के इरफान खान ने पिछले साल मार्च में ही एक ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था ”ये पता लगा है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। इसे कबूल करना आसान नहीं है। लेकिन, मेरे आसपास मौजूद लोगों के प्यार और मेरी इच्छाशक्ति ने मुझे उम्मीद दी है।”
आपको बता दें कि इरफान विशाल भारद्वाज की फिल्म सपना दीदी पर काम शुरु करने वाले थे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण है, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। विशाल ने भी फिल्म में किसी दूसरे एक्टर को साइन करने से मना कर दिया था। उनका कहना है कि वो फिल्म पर केवल तब ही काम शुरू करेंगे जब इरफान काम शुरू करेंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.