Categories: EntertainmentNews

अक्षय कुमार के साथ काम कर चुका ये अभिनेता दो जून की रोटी के लिए गार्ड की नौकरी करने को है मजबूर

सिनेमा के पर्दे पर कलाकार हंसाता है, रुलाता है। जिंदगी की सीख देता है तो आप तालियां बजाते हैं। उन्हीं कलाकारों में से कुछ ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड की चकाचौंध में सिनेमा के पर्दे से कब गायब हो जाते हैं, खबर तक नहीं लगती।

ये वो कलाकार हैं जो जिंदगी की जद्दोजहद में फंसकर सिनेमा के पर्दे से ओझल हो जाते हैं। ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं अभिनेता सवि सिद्धु। सवि सिद्धु एक समय में गुलाल, ब्लैक फ्राइडे और पटियाला हाउस जैसी बड़ी और चर्चित फिल्मों में अहम किरदार निभा चुके हैं। लेकिन आज सवि सिद्धु गार्ड की नौकरी करने को मजूबर हैं।

बड़ी फिल्मों में काम कर चुके सवि दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए मुंबई की एक इमारत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। सवि के मुताबिक, हालात ने उन्हें इस हालत में पहुंचा दिया है कि वो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे गार्ड नौकरी करने को मजबूर हैं। सवि को सिर्फ 5-6 घंटे ही सोने को मिलता है।

कभी अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम कर चुके सवि ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो लखनऊ वापस लौट गए और कानून की पढ़ाई करने लगे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने थियेटर में काम किया। उन्हीं दिनों उनकी मुलाकात निर्देशक अनुराग कश्यप से हुई, जिन्होंने अपनी फिल्म ‘पांच’ के लिए साइन किया। हालांकि वो फिल्म रिलीज नहीं पाई थी। इसके बाद सवि सिद्धु ने अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ब्लैक फ्राइडे में कमीश्नर सामरा का रोल निभाया। इसके बाद अनुराग की मशहूर फिल्म गुलाल में भी उन्हें काम करने का मौका मिला।

सवि ने बताया कि उनकी तबीयत खराब हुई, इसके उनकी जिंदगी में बुरे दौर ने कदम रखा। सवि ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई, जो उनके लिए सबसे ज्यादा बुरा समय था।  इसी दौरान उनके माता-पिता का भी निधन हो गया। पत्नी, माता-पिता के निधन के बाद सवि अकेले हो गए। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। और आखिर में दो जून की रोटी के लिए उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी शुरू कर दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.