Categories: IndiaIndia NewsNews

चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बहुत बड़ा झटका!

देश में होने वाले आम चुनाव से पहेल अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के 2 मंत्रियों समेत कुल 14 नेताओें ने पार्टी छोड़ दी है।

सभी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल होने का ऐलान किया है। जिन नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किय है उनमें प्रदेश के गृहमंत्री कुमार वाई और राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष जारपुम गामलिन, पर्यटन मंत्री जारकर गामलिन का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि बीजपी के पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के भी चुनाव 11 अप्रैल को होने हैं।

चुनाव से पहले इनती बड़ी तादाद में विधायकों के पार्टी छोड़ने से बीजेपी के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पार्टी ने हाल ही में अरुणाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 54 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। सूबे में कुल विधानसभा की 60 सीटे हैं। इस बीच, NPP ने पूर्वोत्तर के राज्यों की सभी 25 संसदीय सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने मेघालय के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 48, एनपीपी को 4 और कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.