लोकसभा चुनाव 2019: वोट देने को लेकर ट्विटर पर भिड़े अनुपम खेर और स्वरा भास्कर

अनुपम खेर ने ट्वीट कर उन फिल्मी हस्तियों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने मोदी सरकार को वोट नहीं देने की अपील की थी। अनुपम खेर के इस ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया।

लोकसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। आम से लेकर खास हर कोई अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी को वोट देने की अपील कर रहा है। कुछ दिन पहले ही 100 से ज्यादा फिल्मी हस्तियों ने इस बार बीजेपी को वोट नहीं दने की अपील की थी। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने इन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ लोग विपक्ष के लिए काम कर रहे हैं।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ”मेरी बिरादरी के कुछ लोगों ने आने वाले चुनावों में मौजूदा संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार को वोट देने के लिए जनता के लिए एक पत्र जारी किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो वे आधिकारिक तौर पर विपक्षी दलों के लिए प्रचार कर रहे हैं। अच्छा है कम से कम यहां कोई दिखावा नहीं है।

अनुपम खेर के इस ट्वीट का जवाब फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट के जरिए दिया। उन्होंने लिखा, ” इसे लोकतंत्र कहते हैं सर, भारत माता की जय।” आपको बता दें कि

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी इस ट्वीट को लेकर अनुपम खेर को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “अनुपम अगर आप मौजूदा सरकार से खुद को जोड़ सकते हैं, तो आपको क्यों लगाता है दूसरे कुछ अलग कर रहे हैं?”

आपको बता दें कि पहले भी कई मौकों पर मोदी सरकार को समर्थन करते नजर आ चुका हैं। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.