Categories: IndiaNews

गुरुग्राम: जबरन मीट शॉप बंद कराने के आरोप में हिंदू सेना के 2 सदस्य गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

हरियाणा के गुरुग्राम में हथियार लहराकर शनिवार को जबरन मीट शॉप बंद कराने आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में 40 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। ये सभी नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान हिंदू सेना के राकेश उर्फ चिक्का और प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम के दुनदेहरा के रहने वाले हैं।

पश्चिम जोन के पुलिस उपायुक्त सुमेर सिंह ने कहा, “दोनों आरोपियों के खिलाफ दुकानदार को दुकान खोलने पर खामियाजा भुगतने की धमकी देने और सड़क पर लाठी, हॉकी स्टिक्स, तलवार और लोहे की छड़ें हाथ में लेकर मार्च करने के लिए आईपीसी की धारा 148, 149 और 506 के तहत केश दर्ज किया गया है।”

सुमेर सिंह ने कहा, “दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे और हथियारों को बरामद करने और दूसरे आरोपियों की पहचान करने के लिए उन्हें रिमांड पर लेने का कोर्ट से आग्रह करेंगे।”

गौरतलब है कि आदर्श आचार संहिता के बावजूद हिंदू सेना के करीब 200 कार्यकर्ता पुराना रेलवे मार्ग पर भगवान शिव के मंदिर पर शनिवार को जमा हुए और उन्होंने मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए अलग-अलग इलाकों में मार्च किए।

वहीं, हिंदू सेना के प्रमुख ऋतुराज ने कहा है कि हिंदू संगठन पूरे नवरात्रि भर अपने प्रयास जारी रखेंगे, क्योंकि नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें खुलने से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.