बॉलीबुड में इन दिनों बायोपिक का चलन जोरों-शोरों पर है। ज्यादातर अभिनेता और निर्देशक एक अच्छी बायोपिक की तलाश में रहते हैं।
लोकसभा चुनावों का रिजल्ट सबके सामने आ गया है और चारों तरफ मोदी का झंडा लहरा रहा है। इस बीच मोदी पर बनी बायोपिक भी रिलीज हो गई है। इस बायोपिक में नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक विवेक ओबेरॉय ने निभाया है। इस बीच खबर आई है कि अब हिंदी फिल्म जगत के जाने माने लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार पर भी बायोपिक बनने जा रही है।
अभी तक आप किशोर कुमार के गाने सुनते थे, अब आपको उनके जीवन की कहानी भी देखने को मिलेगी। किशोर कुमार पर बनने वाली बायोपिक में सिंगर अदनान सामी किशोर कुमार के रोल में नजर आ सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अदनान सामी अच्छे सिंगर, कंपोजर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं, इसलिए वे इसके लिए एकदम परफेक्ट हैं।
अदनान इसके लिए किशोर के कुछ गानों को रिक्रिएट भी करेंगे। अभी हाल ही में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2’ में किशोर कुमार के एक गाने को रिक्रिएट किया गया है। इससे पहले किशोर कुमार पर बायोपिक बनाने की खबरें तब आई थीं जब फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज से पहले अनुराग बासु ने रणबीर कपूर के साथ इसे बनाने का ऐलान किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.