बॉलीबुड के भाईजान सलमान खान इन दिनोंं अपने आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ‘भारत’ में उनके साथ कटरीना भी नजर आने वाली हैं।
‘भारत’ 5 जून को रिलीज हो रही है। ‘भारत’ का प्रमोशन करते समय सलमान ने एक इवेंट में अपने फैन्स को एक चौकाने वाली खबर दी है। सलमान ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जिससे उनके फैन्स की खुशी दोगुनी हो गई। अगर आप सोच रहे हैं कि उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा किया है, तो बता दें कि ऐसा नहीं हैं। सलमान ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है।
सलमान ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर जानकारी दी है। रोहित शेट्टी और सलमान को एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर देखना दर्शकों के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। सलमान ने रोहित के साथ काम करने पर कहा कि इस बारे में कुछ दिन पहले बात जरुर हुई थी, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जैसे ही इसको लेकर कुछ भी फाइनल होता है तो हम एक बड़ी अनाउंसमेंट करेंगे।
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि जल्द ही रोहित शेट्टी और सलमान की जोड़ी पर्दे पर एक साथ दिखने वाली हैं, लेकिन सलमान के इस बयान के बाद उनके फैन्स को इस दमदार जोड़ी को एक साथ देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
फिलहाल सलमान ‘भारत’ के प्रमोशन के साथ-साथ ‘दबंग 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो फिर से एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ पति-पत्नी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.