दिल टूटने पर ‘शराबी’ बने शाहिद कपूर, देखें शाहिद की नई फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर

शाहिद कपूर ऐसे अभिनेता हैं, जिनके फैन्स सबसे ज्यादा बच्चे हैं। आज के युवा भी उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं। इनमें लड़कियों की तादाद ज्यादा है, जो उन पर जान भी न्यौछावर करती हैं।

शाहिद की आखिरी मूवी ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ सितंबर, 2018 में आई थी। वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब शाहिद अपनी नई मूवी ‘कबीर सिंह’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं। 13 मई, 2019 को “कबीर सिंह” का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।

ट्रेलर में शाहिद कपूर को नशा करते हुए दिखाया गया है। उनके नशे का कारण उनका टूटा हुआ दिल है। जहां एक तरफ शाहिद का शराबी किरदार ट्रेलर में सामने आया है, वहीं उनका एक रोमियो किरदार लोगों पर अपनी अलग ही छाप छोड़ी है।

फिल्म के ट्रेलर में शाहिद ‘धोनी’ फेम हीरोइन कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहिद, कबीर का और कियारा उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और रोमांस से भरपूर है। ट्रेलर में शाहिद एक तरफ गुंडों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनके कियारा के साथ किसिंग सीन भी दर्शाए गए हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख कर लग रहा है कि ये 21 जून, 2019 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करने वाली है। शाहिद के फैन्स उनका ये नया अवतार देखने के लिए बेकरार हैं।

dixitmona

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.