उर्मिला मातोंडकर ने पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर ऐसे ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन दिनों रडार वाला बयान सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान पर चुटकी ले रहे हैं।

अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने भी पीएम के इस पयान पर मजे लिए हैं। उन्होंने अपने डॉगी के साथ एक फोटो ट्विट पर शेयर करते हुए लिखा, ”बिना बादल के साफ आसमान के लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं। इससे मेरे पालतू कुत्ते रोमिओ के कान तक रडार के स्पष्ट सिग्नल पहुंच रहे हैं।” ये लिखने के बाद उन्होंने एक फनी इमोजी भी बनाया है। आपको बता दें कि उर्मिला कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। वो महाराष्ट्र की एक सीट से कांग्रेस के टिकट पर इस बार चुनाव भी लड़ी हैं।

आपको बता दें कि एक प्राइवेट न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जिस दिन एयर स्ट्राइक की जानी थी उस दिन मौसम खराब था। विशेषज्ञों का मानना था एयर स्ट्राइक किसी और दिन की जाए, लेकिन मैंने उन्हें सलाह दी थी कि असल में बादल हमारी मदद करेंगे। बादल की वजह से हमारे लड़ाकू विमान रडार की नजर में नहीं आएंगे।

इसी इंटरव्यू में उन्होंने डिजिटल कैमरे और ई-मेल के इस्तेमाल पर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास 1988 में डिजिटल कैमरा था। उन्होंने उससे फोट खींच कर ई-मेल किया था।

पीएम मोदी के इस बयान पर भी लोगों ने काफी मजे लिए। सोशल मीडिया पर लोग पीएम के बयान के बाद इस पर बहस कर रहे हैं कि आखिर वास्तव में डिजिटल कैमरा और इंटरनेट भारत में कब आया था?

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.