अभिनेता और पहलवान दारा सिंह की जिंदगी पर लिखी किताब ‘एपिक जर्नी ऑफ द ग्रेट दारा सिंह’ लॉन्च होने वाली है। इस किताब का सभी को इंतजार है। खास तौर पर दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह बेहद उत्साहित हैं।
अभिनेता बिंदू दारा सिंह ने कहा कि कॉमिक बुक ‘एपिक जर्नी ऑफ द ग्रेट दारा सिंह’ उनके पिता को असल जीवन के सुपरहीरो के रूप में पेश करेगी।
‘एपिक जर्नी ऑफ द ग्रेट दारा सिंह’ श्रृंखला का लॉन्च मुंबई कॉमिक कॉन 2018 के मौके पर शनिवार को होगा। बिंदू ने कहा, “पुस्तक मेरे पिता दारा सिंह को असल जीवन के सुपरहीरो के रूप में पेश करेगी जो एक विश्व कुश्ती चैंपियन और हर किसी के लिए प्रेरणा थे।”
उन्होंने कहा, “इस किताब का उद्देश्य दुनिया के सामने रुस्तम-ए-हिंद के छिपे हुए पहलुओं को पेश करना है, जिसमें लोगों को रेसलिंग रिंग के अंदर दारा सिंह की आक्रामक और बाहर की दुनिया में अनुशासन और विनम्र व्यवहार जैसी चीजें जानने का मौका मिलेगा।”
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.