Categories: IndiaIndia NewsNews

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से वापस लिया जाएगा भारत रत्न!

दिल्ली विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पेश किया गया है। इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजा जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पेश किया गया है। ‘आप’ के एक विधायक की ओर सिख दंगों के लिए राजीव गांधी को दोषी मानते हुए उनसे अवॉर्ड वापस लेना का प्रस्ताव पेश किया गया। दिल्ली की सरकार अब इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजेगी। हालांकि जानकारों का मानना है कि दिल्ली सरकार के इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगी।

दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए इस प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी दी है। माकन ने कहा कि प्रस्ताव से आम आदमी पार्टी का असली रंग खुलकर सामने आ गया है।

इस प्रस्ताव पर ‘आप’ के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत तौर पर पेश किया गया प्रस्ताव था, जिस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगा केस में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उन्हें 31 दिसंबर तक सरेंडर करना होगा। उन्होेंने शुक्रवार को अदालत से सरेंडर करने के लिए एक महीने का वक्त मांगा, लेकिन अदालत ने उनकी इस दरख्वास्त को नामंजूर कर दिया।

gurubhai121

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.