रणवीर-दीपिका की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा कई और लोग भी शामिल हुए। इस जोड़ी ने खुद मेहमानों का इस्तेकबाल किया।
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रणवीर-दीपिका की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के अलावा कई और लोग भी शामिल हुए। इस जोड़ी ने खुद मेहमानों का इस्तेकबाल किया। इस रिसेप्शन की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। रिसेप्शन के दौरान ये जोड़ी रॉयल लुक में नजर आ रही है। रणवीर कपूर ने शेरवानी पहन रखी है। जबकि दीपिका पादुकोण व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं।
दीपिका और रणवीर के अलावा दोनों के पेरेंट्स भी मेहमानों का स्वागत करते नजर आए। दोनों की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी। इस रिसेप्शन पार्टी में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के हाथ को चूंमते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि 21 नवंबर को दीपिका के घर बैंगलुरु में एक आलीशान रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें दीपिका के परिवार के कई लोगों ने शिरकत की थी। जिसके बाद 28 नवंबर को दोनों ने दोस्तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया।
अभी दोनों का एक और रिसेप्शन होना है। ये रिसेप्शन पार्टी 1 दिसंबर को होगी। दोनों की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.