Categories: Entertainment

खुद को फिट रखने के लिए बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र करते हैं खेती, देखिए वीडियो

अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने फार्महाउस पर खेती करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर कलाकार खुद को फिट रखने के लए जिम ज्यादा हैं। वहां पसीना बहाते हैं। कुछ लोक रनिंग करते हैं, लेकिन अभिनेता धर्मेंद्र इन सबसे से अलग खुद को फिट रखने के लिए खेती करते हैं। ये बात खुद उन्होंने अपने चाहने वालों को बताई है। अपने ट्विटर अकाउंट पर धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने फार्महाउस पर खेती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र बता रहे हैं कि वो अपने खेतों में गाय और भैंसों के लिए चारा बोएंगे और ट्रेक्टर भी चलाएंगे।

82 साल के धर्मेंद्र ने वीडियो में यह भी बताया कि वो खुद को स्ट्रॉन्ग रखने की कोशिश करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा ”आप सब की दुआएं हैं, प्यार है, मैं लगा रहता हूं। मालिक मेरे साथ है। कुछ न कुछ करता रहूंगा। ओके…खुश रहो…लव यू।” जिस वीडियो को धर्मेंद्र ने सोशल मीयि पर शेयर किया है। उसके कैप्शन में उन्होंने गरीबी का जिक्र किया। धर्मेंद्र ने लिखा ”हुनर-ए-मेहनतकशी ये गरीब मेरे बचपन ने बड़ी नेकी…बड़े प्यार से सिखा दिया था।”

आपको बता दें कि धर्मेंद्र के पास आज जितना पैसा है उतना हमेशा से नहीं था। एक सिख परिवार में जन्मे धर्मेंद्र के पिता पंजाब के लुधियाना के एक गांव के स्कूल में हेड मास्टर थे। 1960 में धर्मेंद्र को उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ के लिए सिर्फ 51 रुपए मिले थे। ये उनकी पहली कमाई थी। इसके बाद उन्हें फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे थे।

कहा जाता है कि संघर्ष के दिनों में धर्मेंद्र के पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे। एक बार तो एक्टर शशि कपूर ने उन्हें अपने घर ले जाकर खाना खिलाया था। लेकिन कई साल फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल करने के बाद वो आज सुपरस्टार बन गए हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। आज दिल्ली में धर्मेंद्र के नाम का एक रेस्त्रां है। जहां की सारी सजावट उनकी फिल्मों से इंस्पायर है। इसके अलावा भी उनके कई बिजनेस हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.