Categories: IndiaNews

अयोध्या: उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को कहा कुंभकरण, पूछा, बीजेपी बताए कब बनेगा राम मंदिर

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शनिवार को अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीजेपी तारीख बताए कि वह राम मंदिर कब बनाएगी।

लक्ष्मण किला मैदान में पार्टी के आशीर्वाद कार्यक्रम में समर्थकों को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा, “मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, सोए हुए कुंभकरण को जगाने आया हूं। बीजेपी तारीख बताए, कब बनाओगे राम मंदिर। बाकी बातें बाद में होती रहेंगी। केंद्र और राज्य में ताकतवर सरकारें हैं, इस मुद्दे पर बिल या अध्यादेश लाएं शिवसेना समर्थन करेगी।”

उन्होंने कहा, “अब हम ज्यादा दिन तक इंतजार नहीं कर सकते। वादों को निभाना भी हमारा हिंदुत्व है, जो वादा करते हैं, जो वचन देते हैं वह हमारा हिंदुत्व है, उसे निभाना चाहिए। चलो, हम सब लोग मिलकर मंदिर बनाएं।” ठाकरे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की मिलीजुली सरकार थी, उस समय शायद राम मंदिर मुद्दा उठाना कठिन हो सकता था, लेकिन अब केंद्र व उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की ताकतवर सरकारें हैं।

उद्धव ने कहा, “माना जाता है कि जिसे एक संत का आशीर्वाद मिलता है, वह भाग्यशाली होता है। मेरा भाग्य इतना भाग्यशाली है कि मुझे हजारों की संख्या में संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यहां आने का मेरा शुद्ध उद्देश्य है, मैं कोई लड़ाई करने नहीं आया। हम सबका का कर्तव्य है, इस देश का हर हिंदू चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो।” शिवसेना प्रमुख ने अपने संबोधन के दौरान समर्थकों से ‘हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार’ का नारा भी लगवाया।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.