Categories: IndiaIndia NewsNews

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी ऊंची बनेगी श्रीराम की मूर्ति, ये होगी खासियत

यूपी सरकार ने ट्वीट कर कहा है कि राम जन्मभूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसकी ऊंचाई 221 मीटर होगी।

राम भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। ये भले ही अभी ना तय हो पाया हो कि राम मंदिर का रास्ता कैसे निकलेगा और मंदिर कब बनकर तैयार होगा। लेकिन अयोध्या में जल्द ही श्रीराम की एक भव्य मूर्ति बनने वाली है। ये मूर्ति हाल में बनी सरदार पटेल की मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से भी ऊंची होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूर्ति बनाने को हरी झंडी दे दी है। सीएम योगी ने इस पर प्रेजेंटेशन लिया और इसके बाद इस प्रोजेक्ट को फाइनल कर दिया है। प्रोजेंटेशन के दौरान मूर्तिं का आकार, डिजाइन और उसकी ऊंचाई तय कर दी गई है। यूपी सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इसका ऐलान भी किया है। ट्वीट में कहा गया है कि राम जन्मभूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

राम की प्रतिमा की ऊंचाई 221 मीटर होगी। दरअसल वास्तव में मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर होगी। इसका आधार 50 मीटर का होगा और इसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र होगा। यानी इस प्रतिमा की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी। मूर्ति के बेस के अंदर एक भव्य हॉल भी बनाया जाएगा। इस हॉल में एक म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। म्यूजियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों की जानकारी और अयोध्या और राम जन्मभूमि का इतिहास को संग्रहित किया जाएगा। ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की ऊंचाई 182 मीटर है।

गौरलतब है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। ऐसे में की राजनीतिक पार्टियों के साथ ही साधु संत सरकार पर अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनाने का दबाव बना रहे हैं। ये पूरा मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी अगली सुनवाई अगले साल जनवरी में होनी है। इसी साल चुनाव भी होना है ऐसे में ये राजनीतिक पार्टियां और साधु संत चाहते हैं कि सरकार संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का रास्ता निकाले।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.