‘तांडव’ पर मचे बवाल की क्या है वजह, पढ़िये मामले में अब तक क्या हुआ?

मल्टी स्टारर वेड सीरीज ‘तांडव’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे एक धर्म का विरोधी बताकर सीरीज पर बैन लगाने की मांग की जा रही है।

शुक्रवार को सैफ अली खान-डिंपल कपाड़िया की वेब सीरीज ‘तांडव’ रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। आरोप लगा रहे हैं कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का अपमान किया गया है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आखिर ये डॉयलॉग कौन सा है?

ये हैं डायलॉग्स:
पूरा विवाद वेब सीरीज पर विवाद पहले एपिसोड के ही एक सीन पर है। जिसमें एक्टर जीशान अय्यूब भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं, ‘आखिर आपको किससे आजादी चाहिए।’ तभी उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, ‘नारायण-नारायण..प्रभु कुछ कीजिए..रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं।’

सीरीज में एक और डॉयलाग को लेकर विवाद है। जिसमें कॉलेज का एक युवा लड़की से कहता है, ‘जब एक छोटी जाति का आदमी एक ऊंची जाति की औरत को डेट करता है ना तो वह बदला ले रहा होता है, सिर्फ उस एक औरत से।”

अब तक अपडेट क्या है?
सीरीज की रिलीज के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर ‘तांडव’ पर बैन लगाने की मांग की है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया है।


महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में कहा, ‘ऐसा लगता है कि तांडव के निर्माताओं ने जानबूझकर हिंदू देवताओं और हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।’

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.