हरिद्वार: 6 महीने बाद खुला सिनेमा हॉल, 3 शो में सिर्फ 6 दर्शक फिल्म देखने पहुंचे, बरकरार है कोरोना का खौफ!

देश में कोरोना महामारी की दस्तक के बाद लगे लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड में भी सिनेमा हॉल बंद हो गए थे। अब अनलॉक- 5 के तहत धीरे-धीरे खुल रहे हैं।

हरिद्वार में पेंटागन मॉल में वेव सिनेमा हॉल को खोल दिया गया है। लेकिन कोरोना का डर इतना लोगों के अंदर घर कर गया है कि सिनेमा हॉस खुलने के बाद भी फिल्म देखने जाने के लिए लोग तैयार नहीं है। शायद यही वजह है कि वेव सिनेमा हॉल में पहले दिन 3 शो में सिर्फ 6 दर्शक पहुंचे। दर्शकों की बेरुखी से सिनेमा हॉल के संचालक मायूस हैं।

जिले में वेव सिनेमा हॉल एकलौता ऐसा हॉल है जिसे खोलने की इजाजत दी गई है। वेव सिनेमा के प्रबंधक भारत भूषण के मुताबिक, प्रशासन की गाइडलाइन्स के के तहत ही सिनेमा हॉल को संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 3 शो सिर्फ 6 दर्शक आए। हॉल में 844 सीटें हैं। महामारी को देखते हुए प्रशासन ने 50 फीसदी सीटें ही बुक करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 23 को लॉकडाउन के बाद सभी सिनेमा घरों को बंद कर दिया गया था। ऐसे में सिनेमा हॉल में काम करने वाले कर्मचारियों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

19 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.