ऋतिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 की अच्छी कमाई, जानिए अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है। पहले ही दिन ऋतिक की फिल्म ने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

वीकेंड खत्म होने तक फिल्म की कमाई में अच्छा इजाफा होने की उम्मीद है। शुक्रवार को कई सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखकर लोगों ने डांस करना भी शुरू कर दिया था। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

इस शुक्रवार को सुपर 30 के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। जिसका फायदा ऋतिक की फिल्म को मिल रहा है। जो पूरे हफ्ते मिलने की उम्मीद है। 10 जुलाई को सुपर 30 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। बी-टाउन को भी फिल्म पसंद आई है।

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बिहार के मैथमेटिशियन आनंद कुमार की रियल लाइफ पर बनी है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार निभाया है। जबकि विकास बहल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि आनंद कुमार की जिंदगी काफी संघर्ष से भरी है, मेहनत के बूते उसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल जाता है, लेकिन हालात उसे हरा देते हैं और वो कोचिंग सेंटर में काम करने लगता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.