चीनी सेना की घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के घुसपैठ की खबरों का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सेना ने लद्दाख में घुसपैठ नहीं की। चीनी सैनिक सिविल ड्रेस में थे और वो नागरिक वाहन से आकर डेमचोक में एलओसी पर अपनी सीमा में तैनात हो गए।

इससे पहले दावा किया गया था कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने लद्दाख में भारतीय सीमा में 6 किलोमीटर आकर चीनी झंडा लहराया। इस दौरान लद्दाख में स्थानीय धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे। ख़बरों के मुताबिक चीनी सैनिकों ने डेमचॉक सेक्टर के क्योल गांव में हिमाकत बीती 6 जुलाई को की थी। खबरों में कहा गया था कि 11 चीनी सैनिक सिविल ड्रेस में थे। जिस वक्त घुसपैठ की गई उस वक्त तिब्बत के कुछ लोग दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे और उनके हाथों में तिब्बत का झंडा था। जिसे देखकर वहां एसयूवी में सवार होकर पहुंचे चीन के सैनिकों का पारा चढ़ गया और वो इसका विरोध करने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि जब ये सब कुछ हो रहा था तो उस वक्त वहां भारतीय जवान भी तैनात थे। जिनके आगे एक बार फिर चीनी सैनिकों ने सरेंडर कर दिया और कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गए। आपको बता दें कि साल 2016 में जून के महीने में डोकलाम में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया था। चीनी सैनिकों ने डोकलाम में सड़क बनाने की कोशिश की थी। भारतीय जवानों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। यह विवाद 73 दिनों तक चला था। इसके बाद चीन ने यहां सड़क निर्माण का काम रोक दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.